जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के टमाटर मोड़ के पास कार और टेंपो में हुई टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह हाईवे पर टमाटर मोड़ के पास कार और टेंपो की टक्कर हो गई।
हादसे में कार में सवार दोनों यात्री गंभीर घायल हो गए, जबकि टेंपो में सवार महिला भी घायल हो गई। सभी को चिनैनी के राजा गंभीर चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पठानकोट निवासी बलदेव राज ने दम तोड़ दिया। घायल मोहिदा व शाम लाल संगलदान के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।