फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में गिरी कार, एक की मौत

Thu, 16 Apr 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाठरी और भद्रवाह इलाके में बुधवार को दो सड़क हादसे हुए। इसमें एक की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ठाठरी से डोडा की ओर जा रही कार (जेके 01 जी 8489) का चालक कराड़ा के पास नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार चिनाब दरिया में जा गिरी। हादसे में चालक हवलदार आलमदीन निवासी दरबशाला की मौत हो गई। आलमदीन आईआरपी में तैनात था।

दूसरे हादसे में बुधवार की सुबह डोडा मार्ग पर जा रही कार गलगिंदर के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में शाजिया बेगम (35), राक्शन जहांगीर (20),  रुबानी (9) सभी निवासी हवेली मोहल्ला (भद्रवाह) और गुलशन बानो (13) निवासी मड़वा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने दोनों हादसों का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें