राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा माता मंदिर के पास जखैनी चौक पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार चिनैनी से उधमपुर की ओर आ रही मोटरसाइकिल जैसे ही शारदा माता मंदिर के पास पहुंची तो सामने दिशा आ रहे एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार पर दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उनके घरवालों को सूचित किया।
अस्पताल में काका राम (18) निवासी सुद्धमहादेव मृत लाया घोषित कर दिया। घायल सोनू कुमार (22) निवासी लाटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।