फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को 3639 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारों में लगने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रविवार को छुट्टी के दिन भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 3639 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। छुट्टी के दिन भी ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटर खुले रहे और लोग भी दोपहर तक वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते रहे। इसके साथ मोबाइल टीमें भी विभिन्न स्थानों पर जाकर वैक्सीन लगाने का काम करती रही।
विज्ञापन

जिले को कोरोना मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने का काम बहुत ही तेजी से कर रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। हालांकि छुट्टी के दिन वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या कमी हो रही है। इसका बड़ा कारण छुट्टी के दिन टीकाकरण केंद्रों का बंद होना है। लेकिन करीब दो महीने के बाद छुट्टी के दिन भी ज्यादातर केंद्र खुले रहे। रविवार को ज्यादातर सेंटरों में सुबह से ही टीकाकरण प्रक्रिया जारी रही और 3639 लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीन सेंटर के साथ मोबाइल टीमों ने शहर व ग्रामीण इलाकों के विभिन्न हिस्सों में जाकर वैक्सीन लगाई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 1665 लोगों को पहली और 1094 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 110 लोगों को पहली और 555 को दूसरी, 22 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 193 को दूसरी डोज लगाई गइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें