फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुराने एनएच से हाउसिंग कॉलोनी तक सड़क खस्ता, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर-18 में दोमेल में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से हाउसिंग कॉलोनी तक सड़क बेहद खस्ता है। जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, पर गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बुजुर्गों और राहगीरों के लिए रास्ता जोखिम भरा बन गया है। बारिश के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं।
स्थानीय आदित्य यादव और काजल देवी का कहना है कि बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने जाने में मुश्किल होती है। दोपहिया पर जाना बेहद मुश्किल हो गया है। बलजीत सिंह के अनुसार देर रात दुकान बंद कर घर जाते समय दिक्कत होती है। अंधेरा में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। हर समय गिरने का खतरा रहता है। प्रशासन से मांग की है कि जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
लोगों की राहत के लिए अस्थायी मरम्मत करवाई जाएगी। इसके बाद योजना को मंजूरी मिलते ही सभी प्रमुख सड़कों पर ब्लैक टॉप का कार्य शुरू होगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें