फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह-ए-रमजान में घरों में अदा करें नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। माह-ए-रमजान में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मस्जिद कमेटी की बैठक शनिवार दोपहर को आदर्श कालोनी स्थित ईदगाह में हुई। इसमें सदस्यों ने मौजूदा हालात को देखते हुए समुदाय के लोगों से रमजान माह में कम संख्या में मस्जिद आने और मोहल्लों में मौजूद मस्जिदों सहित घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

रमजान को लेकर जिला प्रशासन ने पिछले दिनों बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए थे। वहीं, रमजान को लेकर ही मस्जिद कमेटी की बैठक का आयोजन दोपहर करीब दो बजे ईदगाह में हुआ, जिसमें कमेटी के सदस्यों ने मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की।
मस्जिद कमेटी के प्रधान तनवीर ने कहा कि फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसलिए कमेटी ने निर्णय लिया है कि ईदगाह में भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। रमजान के महीने में इफ्तियार के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों से लोग मस्जिद में आते हैं, लेकिन कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी अपने घरों में ही इफ्तियार करें। कोशिश करें कि नमाज अपने घरों में ही अदा की जाए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में मौजूद छोटी मस्जिदों में नमाज अदा करें। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों से विशेष तौर पर वैक्सीन लगाने के लिए भी अपील की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाई जा रही है। मौजूदा समय में सरकार की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों के साथ 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसलिए उनकी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आए और अपने आप का कोरोना से बचाव करें। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन ईदगाह में ही किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ बातचीत हो चुकी है। जल्द ही इसकी तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें