उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ाने के बाद जिला प्रशासन ने नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब कल्लर स्थित फल-सब्जी मंडी को सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट दी गई है। जबकि डेयरी, फल-सब्जी की परचून दुकानें पहले की तरह खोली जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
रविवार को जारी निर्देशों के अनुसार सुबह सात से 10 बजे तक दूध व फल-सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। कल्लर स्थित फल-सब्जी मंडी सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को सुबह 5 से लेकर दोपहर को 12 बजे तक खोली जाएगी। खोलने की अनुमति दी गई। किराना की दुकानें 19 और 21 मई को दो दिन सुबह नौ से दोपहर बाद 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
मार्केट एसोसिएशन के आग्रह पर अन्य दुकानदारों (किराने के अलावा) को सोमवार यानी 17 मई को सुबह सात से नौ बजे तक दुकानें खोलकर जांच करने की अनुमति दी गई है। इस अवधि के दौरान बिक्री की मनाही रहेगी। कारोना कर्फ्यू की अन्य पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी। आदेश का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी।