फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूमि उपयोग परिवर्तन के पांच मामलों को मंजूरी

विज्ञापन
भूमि उपयोग परिवर्तन मामलों को लेकर बैठक करते जिला प्रशासनिक अ​धिकारी।
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय में भूमि उपयोग परिवर्तन पर मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इस दौरान समिति ने आवेदकों की ओर से ऑनलाइन प्रस्तुत कुल नौ मामलों की समीक्षा की।
विज्ञापन

विचार-विमर्श के बाद पांच मामलों को मंजूरी दी गई। उपायुक्त ने आवेदकों को कमियों के बारे में समय पर सूचित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारियों को संयुक्त साइट का दौरा करने और मंजूरी देने से पहले भू-निर्देशांक सत्यापित करने को भी कहा। बैठक में सहायक आयुक्त राजस्व, डॉ. उमेश शान और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें