फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइकिल चलाकर दिया नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीना का संदेश

विज्ञापन
डीसी कार्यालय परिसर से साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करती डीसी सलोनी राय। 
विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने किया साइकिल रैली का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विश्व साइकिल दिवस पर जिला प्रशासन उधमपुर की तरफ से मंगलवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से फिट इंडिया मूवमेंट और नशा मुक्त भारत अभियान के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ जिंदगी व्यतीत करने का संदेश दिया।
इस रैली को जिला उपायुक्त सलोनी राय ने अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह की मौजूदगी में डीसी कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों, स्थानीय साइकिल संघों के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल सवारों ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे सलाथिया चौक, चबूतरा बाजार, गोल मार्केट से होते हुए डीसी कार्यालय में समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने संबोधन में डीसी ने युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और छात्रों से नशा मुक्त समाज का संदेश फैलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में साइकिल चलाने को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें