फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थयाल खून व बरनारा पीएचसी में एक्स-रे तकनीशियन नहीं

विज्ञापन
 पीएचसी बरनारा में तकनी​शियन न होने से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन।
विज्ञापन
- प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर एक्स-रे करवाने पर मजबूर मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। ब्लॉक मजालता में पड़ते थयाल, खून व बरनारा के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में एक्स-रे मशीनें तो हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए तकनीशियन नहीं है। इस वजह से लोगों को एक्स-रे के लिए मजबूरन पीएचसी मजालता या फिर प्राइवेट क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है।

हालांकि पहले मानसर में भी तकनीशियन न होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। लेकिन वहां पर कुछ दिन पहले ही एक्स-रे तकनीशियन नियुक्त कर दिया गया है। जबकि तीन पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक तकनीशियन का प्रबंध नहीं किया गया है। तीनों क्षेत्रों की आबादी की बात करें तो समस्या से तकरीबन 30 हजार लोग प्रभावित हैं। लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है या फिर वे पीएचसी मजालता जाते हैं जो इन दोनों क्षेत्रों से 20 से 25 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पीएचसी तो बना दिए गए लेकिन जब कर्मचारी ही नहीं होंगे तो इन केंद्रों का क्या लाभ। इस ब्लॉक में पांच पीएचसी हैं लेकिन सिर्फ मजालता में अल्ट्रा साउंड व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


कोट....

उच्च अधिकारियों को लिखित में भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही तीनों सेंटरों में भी तकनीशियन के खाली पड़े पदों को भर दिया जाएगा ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।

-डॉ. मोहम्मद लतीफ, बीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें