चिनैनी में बारिश के दौरान सुनसान पड़ी सड़क: स्रोत: संवाद
चिनैनी। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह से शुरू हुई बारिश घंटों तक जारी रही जिससे तवी नदी और अन्य नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह शुरू हुई तेज बारिश के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए थे। कई स्थानों पर ओले भी गिरे। ठंडी तथा बर्फीली हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। पहाड़ी क्षेत्र पर बसे लोगों ने सर्दी दूर करने के लिए अलाव का सहारा लिया। संवाद