फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोई नया संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी है। कोई मामला सामने नहीं आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में फिर से कोरोना के मामले सामने आने लगे थे। दो दिन के अंदर कुल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को कुल तीन लोग संक्रमित पाए गए थे, जबकि रविवार को एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर से चिंता बढ़ गई थी। लेकिन सोमवार को फिर से राहत मिली है। शाम तक एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया और मौजूद संक्रमितों में किसी ने भी कोरोना को मात नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11389 हो गए हैं। इनमें से 11245 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब सात सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें