फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किथर में स्वास्थ्य केंद्र नहीं, तीन हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक नरसू में पड़ती किथर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र न होने को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। वे कई बार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य केंद्र खाेलने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते लोगों को इलाज के लिए चिल्ड़ी में बने स्वास्थ केंद्र या फिर चिनैनी अस्पताल जाना पड़ रहा है। पंचायत में सेंटर खोलने की मांग स्थानीय लोग पिछले 15 सालों से करते आ रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र न होने से तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। पूर्व सरपंच छोटू राम ने बताया कि क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों, बैक टू विलेज के अलावा अन्य बैठकों में वह लोग क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिन के समय में तो बीमार को चिनैनी अस्पताल पहुंचाया जा सकता है लेकिन रात के समय बीमार लोगों को चिनैनी पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिल्ड़ी में स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन वो भी छह से सात किलोमीटर की दूरी पर है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन व विभाग से जल्द से जल्द क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र या डिस्पेंसरी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में डीडीसी सुभाष चंद्र का कहना था कि वह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेंटर खोलने की मांग को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। उउन्होंने कई बार पत्र विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दिए। क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें