फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो हेल्थ सब सेंटर होने बावजूद उपचार के लिए पंचैरी व उधमपुर जा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौंगरी के लद्दा ए व लद्दा बी के सेंटरों में स्टाफ की कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2014 में मौंगरी में पड़ते लद्दा में दो हेल्थ सब सेंटर लद्दा ए व लद्दा बी बनाए गए थे लेकिन सेंटरों में लंबे समय से स्टाफ की कमी के चलते लगभग 10 हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण परेशान है।


हालांकि इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। मौजूदा समय में इन दोनों हेल्थ सब सेंटरों में तकरीबन 40 प्रतिशत स्टाफ की कमी है। लोगों को मजबूरन पीएचसी पंचैरी या फिर जीएमसी उधमपुर आकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन सब सेंटरों में स्टाफ की कमी को लेकर कई बार विभिन्न पार्टी के नेताओं को भी स्थानीय लोग अवगत करवा चुके हैं लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, गौरी शंकर, राकेश कुमार, जय राम, प्रवीण कुमार, यशपाल सहित अन्य का कहना था कि जब से यह सब सेंटर बने हैं तबसे लेकर आज तक इन सब सेंटरों में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा सका। इसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से जल्द से जल्द इन तीनों सब सेंटरों में स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोटट...

मुझे जानकारी है कि सब सेंटरों में स्टाफ की बहुत कमी है। आला अधिकारियों को सूचित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही हेल्थ सेंटरों में स्टाफ की कमी को दूर कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
-डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ, पंचैरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें