फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की जांच को नहीं मिली दिशा

Thu, 11 Feb 2016 12:32 AM IST
कटडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास के नाले से सोमवार को बरामद दस वर्षीय बच्ची के शव का मामला दो दिन गुजरने पर भी सुलझ नहीं पाया है। पुलिस बच्ची के परिवार वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इसके बावजूद जांच को कोई दिशा नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि बच्ची गणतंत्र दिवस के दिन स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से लापता हुई थी।

स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले संजय कुमार ने पुलिस को गणतंत्र दिवस के दिन अपनी दस वर्षीय बच्ची संजना के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

चूंकि गणतंत्र दिवस के दिन समारोह का आयोजन भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में था। ऐसे में बच्ची के गायब होने पर सुरक्षा इंतजाम पर भी प्रश्न चिह्न लगे हैं।

दो दिन पहले सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से लगभग एक किलोमीटर दूर निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास से बच्ची का शव बरामद हुआ था। प्रथम चरण में यह मामला हत्या का बताया गया था। शव की हालत से अनुमान लगाया जा रहा था कि बच्ची की मौत एक हफ्ता पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने के तुरंत बाद एएसपी सुतीर कोतवाल के नेतृत्व में सिट का गठन किया गया, लेकिन अब तक मामले को लेकर पुलिस को कोई भी दिशा नहीं मिल सकी है।

इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि बच्ची के परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पहले देवा माई के जंगलों से भी एक बच्ची का शव मिला था। इस मामले में भी पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें