उधमपुर। जिला में वीरवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहा है, जबकि संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं पाया गया है। इससे जिसे में अब केवल छह सक्रिय मामले शेष रह गए हैं। इससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी काफी राहत मिली है।
गौरतलब है कि जिले में लगातार कोरोना के मामलों में कमी हो रही है और सक्रिय मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। जिले में 27 अगस्त को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद चार दिन तक कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया था। चार दिन के बाद बुधवार को एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब फिर ये वीरवार को कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। जबकि एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुआ है। इससे जिला में कोरोना संक्रमण के कुल छह सक्रिय मामले ही शेष रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11381 हो गए हैं। 11238 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 6 सक्रिय मामले बचे हैं।