चिनैनी। चिनैनी कस्बे के वार्ड सात से एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि युवक की तलाश तवी नदी और किनारों के साथ-साथ की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
बेटे के लापता होने के बाद परिवार काफी चिंतित है। गौरतलब रहे कि युवक जिस दिन लापता हुआ था उस दिन सुबह साढ़े 10 बजे तक सोशल मीडिया पर एक्टिव था, लेकिन उसके बाद उसका फोन भी बंद है। उसका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार युवक की तलाश तवी नदी में जारी है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी संपर्क किया गया है, ताकि कुछ जानकारी मिल सके।