फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में वीरवार का दिन गर्मी के सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दिनभर भीषण गर्मी के प्रकोप से नगरवासी हलकान रहे। पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी के प्रकोप से बेहाल होकर छांव ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से ही धूप का असर इतना तेज था कि कुछ देर के लिए भी धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। जबकि दोपहर के समय घरों में लगे पंखे, कूलर भी गर्मी के प्रकोप से राहत दिलाने में विफल साबित हुए। दिनभर लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर रहे। शाम को सूर्य ढलने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पाई। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकली रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम एकदम साफ बना हुआ है।
रोजाना सुबह से ही चिलचिलाती तेज धूप निकल रही है। इससे तामपान में लगातार बढोतरी हो रही है। वीरवार को भी दिन की शुरूआत तेज चिलचिलाती धूप के साथ हुई थी और गर्मी का असर काफी तेज था। दोपहर होने तक गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ चुका था कि लोगों के लिए कुछ देर भी धूप में खड़ा होना मुहाल होने लगा था। इससे तामपान में भी काफी उछाल आया। दिन का अधिकतम तामपान 40.2 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें