फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारटा पंचायत में खेल मैदान पर नहीं बन पाए बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट

विज्ञापन
बारटा पंचायत में बने खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा न होने से खिलाड़ी परेशान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। बारटा पंचायत में युवाओं के खेलने के लिए पंचायत की ओर से खेल मैदान तो बनाया गया है। लेकिन मैदान पर मूलभूत सुविधाएं न होने से खिलाड़ी काफी परेशान हैं। हालांकि पंचायत की ओर से पांच साल में तकरीबन 15 से 18 लाख रुपये इस मैदान पर खर्च किए जा चुके हैं।
अभी भी इस मैदान में सुविधाओं का प्रबंध करने के लिए और राशि की जरूरत है। इतना ही नहीं, मैदान में अभी तक खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट नहीं बन पाए हैं।खिलाड़ियों को बैडमिंटन व वॉलीबाॅल खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि खिलाड़ी कई बार मैदान में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की मांग खेल विभाग व बीडीओ से कर चुके है। लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच लीला देवी ने बताया कि खेल मैदान में डंगों के साथ-साथ इसे समतल करवाया गया है। लोगों के बैठने के लिए पैवेलियन भी बनाया गया है। हालांकि अभी मैदान में और काम होना बाकी है। मैदान के लिए अलग से फंड मुहैया करवाया जाए। क्योंकि खेल मैदान में जो पैसा लगाया जा रहा है वह पंचायत बजट के तहत खर्च किया गया है। उन्होंने मनरेगा के तहत लगभग आठ लाख रुपये का निर्माण कार्य मैदान पर करवाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मैदान में जो पैवेलियन बनाया गया है वह बैक टू विलेज में आए पैसे से तैयार किया गया है। उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारी जगानू से मांग की है कि खेल मैदान को पूरी तरह से सुविधाजनक बनाने के लिए फंड मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें