फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जेजेएम के तहत 12 करोड़ की लागत से तैयार होगा बिजली का ढांचा

Sun, 15 Jun 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
जखैनी ​स्थित ग्रिड स्टेशन। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- 50 एमवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से अघोषित कटौती के दौरान भी नहीं होगी जलापूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बिजली का नया ढांचा जलापूर्ति को पूरा करेगा। जल जीवन मिशन परियोजना को सफल बनाने के लिए जखैनी ग्रिड स्टेशन में 12 करोड़ की लागत से 132/33 सप्लाई लाइन से 50 एमवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने पर जलापूर्ति सुचारु रहेगी। साथ ही ग्रिड स्टेशन में खराबी होने या बिजली की अघोषित कटौती के दौरान जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
जेजेएम के तहत जिले में कई जगहों पर फिल्ट्रेशन प्लांट, पाइपें व टैंक बनाकर लोगों के घरों में नल लगाए गए हैं। ताकि लोगों के घरों में पीने का पानी पहुंचे और लोगों को पानी की किल्लत से परेशान न होना पड़े। इसके चलते बिजली विभाग की ओर से ग्रिड स्टेशन में 12 करोड़ रुपये की लागत से नया 50 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव बनाकर जल जीवन मिशन स्कीम के अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शहरवासियों को नहीं आएगी बिजली की समस्या
जिले में जल जीवन मिशन योजना को शुरू करने के लिए बिजली विभाग की ओर से पहले ही ग्रिड में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मिशन के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने का भेज दिया गया है। ताकि ग्रिड पर लोड न पड़े और शहरवासियों को बिजली की समस्या से न जूझना पड़ेगा। ग्रिड में लगाए जाने वाले नए ट्रांसफार्मर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए जल जीवन मिशन के तहत फिल्ट्रेशन प्लांट, पंपिंग स्टेशन के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी की सप्लाई देने वाली मोटरें भी इसी ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई दी जाएगी।

ग्रिड में लगाया जाएगा नया ट्रांसफार्मर
जिले में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों में नल लगाए गए हैं। मगर इस स्कीम को शुरू करने के लिए सबसे अहम रोल बिजली का है। अगर बिजली की सप्लाई होगी तभी लोगों के घरों में स्वच्छ जल पहुंच पाएगा।

विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा, फंडिंग का इंतजार
बिजली विभाग ने जल जीवन मिशन को शुरू करने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अब सिर्फ फंडिंग का इंतजार है। विभाग को फंडिंग आते ही ग्रिड स्टेशन में ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही अन्य बिजली के उपकरण लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ताकि इस स्कीम को जिला में जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


कोट
बिजली विभाग की ओर से ग्रिड स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर मिशन के अधिकारियों को भेज दिया है। इस स्कीम को शुरू करने के लिए अलग से ही बिजली की सप्लाई दी जाएगी। फंडिंग होते ही ग्रिड में 50 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- किरण कुमार, एक्सईएन, ग्रिड स्टेशन जखैनी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें