फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी को 13.89 करोड़ की लागत से मिलेगी मुंसिफ कोर्ट की नई इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराने हाईवे के पास कुद गांव में नौ कनाल भूमि पर होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी में तहसील मुंसिफ कोर्ट परिसर के लिए नई इमारत के प्रस्ताव को कानून विभाग के प्रशासनिक प्रभाग ने मंजूरी दे दी है। अब चिनैनी में ही नौ कनाल भूमि पर यूटी कैपेक्स बजट के लगभग 13 करोड़ 89.20 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस अदालत परिसर की अपनी इमारत तैयार की जाएगी।
मौजूदा समय में चिनैनी तहसील मुख्यालय में पुरानी जर्जर हो चुकी सरकारी इमारत में ही मुंसिफ कोर्ट का संचालन किया जा रहा है। यहां वकीलों के लिए अपर्याप्त व्यवस्था है। न्यायाधीशों के लिए उचित सुविधाएं भी नहीं हैं। खासकर न्याय व अन्य अदालती कामकाज के लिए आने वाली आम जनता की सुविधा के लिए कोई उचित प्रबंध किए गए हैं। कुछ माह पूर्व जिला उधमपुर प्रशासन के सहयोग से चिनैनी में ही पड़ते पुराने राजमार्ग के पास कुद इलाके मुंसिफ कोर्ट के निर्माण के लिए नौ कनाल भूमि का चयन किया गया था।
विज्ञापन

भूमि से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कोर्ट परिसर और उससे जुड़े जज, वकील, कर्मचारियों और आम आदमी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर परियोजना तैयार की गई। इसमें जज और वकीलों के चैंबर, सुनवाई व पेशी केंद्र, वेटिंग रूम, पार्किंग, न्यायालय से जुड़े जज, वकील, शौचालय, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था और कर्मचारियों के क्वार्टर आदि का प्रावधान भी रखा गया है।
साथ ही सब जज के बैठने व अन्य व्यवस्थाओं का भी प्रबंध है। 13 करोड़ 89.20 लाख रुपये की लागत से परियोजना तैयार को मंजूरी के लिए कानूनी विभाग के प्रशासनिक ब्लाक को भेजा गया। इसे 17 जून को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

कोट....
अब तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा कर जल्द ही लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुुरू किया जाएगा। मुंसिफ कोर्ट परिसर के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
-आतिश भारद्वाज, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें