परीक्षा हॉल, शौचालय, कंप्यूटर लैब व 8 नए कमरों के अलावा अन्य सुविधाएं होंगी मुहैया
उधमपुर। सरकारी गर्ल्स व बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नई इमारत का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते नई इमारत में परीक्षा हॉल, शौचालय, कंप्यूटर लैब व 8 नए कमरों के अलावा अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में शुरू हुए नए विकास कार्य इस वर्ष ही पूरा हो जाएगा। जिसके चलते बच्चों को बैठने में आ रही परेशानी से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूल की नई इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें स्कूल में बनने वाले सभी कमरों में टायले डाली जा रही है। इसके साथ ही नए पंखे, व बिजली बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी गर्ल्स व बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से नई इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही नई स्कूल की इमारत को मॉडल टाइप का बनाया जा रहा है। इसमें बनाए जा रहे सभी आठ कमरों में टाइलें डाली जा रही हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर लैब, लाइब्ररेरी, शौचालय भी बनाए जा रहे है। ताकि बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। संवाद
विभाग की ओर से स्कूल परिसर में बनाई जा रही नई स्कूल की इमारत का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते 8 कमरे, एक परीक्षा हॉल के अलावा शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। सभी कमरों में टाइलें डाली जा रही हैं। इसी साल विभाग की ओर से इस इमारत के निर्माण कार्य को पूरा कर शिक्षा विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। -रोहित गुप्ता, एईई लोक निर्माण विभाग