पुलिस ने सप्लाई मोड़ उधमपुर से पकड़ा
उधमपुर। पुलिस स्टेशन रेहंबल की टीम ने एक साल से फरार चल रहे भगोड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद तारिक निवासी भगता तहसील कटड़ा जिला रियासी रामनगर थाने में दर्ज मामले के तहत वांछित था।
वह 17 फरवरी 2024 को पैरोल पर रिहा हुआ था, लेकिन इसके बाद से फरार चल रहा था। अतिरिक्त मोबाइल मजिस्ट्रेट, उधमपुर ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सप्लाई मोड़ उधमपुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। संवाद