फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में नेकां-कांग्रेस गठबंधन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में वीरवार को हुए डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने बाजी मारी है। डीडीसी अध्यक्ष पर नेकां की पूजा ठाकुर और उपाध्यक्ष पर कांग्रेस की साइमा परवीन लोन ने कब्जा जमाया है। इसी के साथ एक हफ्ते से जिले में जारी उठापटक और असमंजस चुनाव के साथ खत्म हो गई।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मिनी सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान नेशनल काफ्रेंस और कांग्रेस के सभी नौ सदस्य पहुंचे। डीडीसी अध्यक्ष पद के लिए नेकां की पूजा ठाकुर और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की ओर से शरीफा बेगम ने दावेदारी जताई। अध्यक्ष पद के लिए नेकां-कांग्रेस के नौ सदस्य थे, लेकिन मतदान में नेकां-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी पूजा ठाकुर को आठ और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की शरीफा बेगम को छह वोट मिले। इस कारण पूजा ठाकुर को विजेता घोषित कर दिया गया।
वहीं, उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस की मुगलमैदान से डीडीसी सदस्य साईमा परवीन लोन, द्राबशाला से हंस राज और मढ़वा से निर्दलीय जफरुल्ला शेख ने नामांकन किया। चुनाव में तीनों उम्मीदवारों में कांग्रेस की साईमा परवीन को सात, कांग्रेस के ही हंस राज को पांच और निर्दलीय जफरुल्ला शेख को दो वोट मिले। इस कारण साईमा परवीन ने बाजी मारी है। जानकारी मिली कि नेकां और कांग्रेस के सभी नौ सदस्यों को किसी होटल में रखा गया था, ताकि कोई मिल न सके। चुनाव के बाद तीन बजे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीसी अशोक कुमार शर्मा और एडीसी मोहमद हनीफ मलिक, एडीसी पवन परिहार आदि उपस्थित रेह। अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने अंग्रेजी और उपाध्यक्ष साईमा परवीन ने उर्दू में शपथ ली।
विज्ञापन

एमए-बीएड हैं पूजा, पति भी सरपंच
नवनिर्वाचित डीडीसी अध्यक्ष एवं दच्छन से डीडीसी सदस्य पूजा ठाकुर एमए, बीएड हैं और उनके पति बाबू लाल भी सरपंच हैं। पूरा परिवार नेशनल कांफ्रेंस से जुड़ा है। पूजा के ससुर सोमनाथ नेकां के कट्टर समर्थक थे। पूजा के पति बाबू लाल बीडीसी का चुनाव हार गए थे, परंतु पत्नी को डीडीसी सदस्य व अध्यक्ष बनाने में सफल रहे। पूजा ठाकुर ने बताया कि विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।
साईमा के पति हैं बीडीसी चेयरमैन
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं मुगल मैदान से डीडीसी सदस्य साईमा परवीन लोन भी स्नातक हैं। उनके पति भी बीडीसी चैयरमैन हैं। वह भी काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उनका नाम गुलाम मोहमद सरूड़ी ने तय किया था और विजय भी हुई। उनको 7 वोट मिले। हालांकि कांग्रेंस के ही हंस राज ने भी नांमाकन किया था, जिन्हें पांच वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें