उधमपुर। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों और बाजारों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अगले नौ दिनों तक क्षेत्र आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भक्ति में लीन रहेगा।
रामनगर के पंडित सत्यमूर्ति शर्मा के अनुसार इस वर्ष तिथियों और मुहूर्त का विशेष महत्व है। 19 मार्च को पहले नवरात्र पर कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:15 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। इसे शास्त्रों में अत्यंत शुभ माना गया है। 26 मार्च को सुबह 11:49 बजे तक अष्टमी है, उसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी। जो श्रद्धालु अष्टमी को कंजक पूजन करते हैं, वे वीरवार को पूजन कर सकते हैं। नवमी पूजन करने वाले श्रद्धालु शुक्रवार सुबह 10:08 बजे तक शुभ मुहूर्त में पूजन संपन्न कर लें। विसर्जन 27 मार्च को किया जाएगा। संवाद