दुर्गा पूजा पंड़ाल में आरती करते समिति के सदस्य व अन्य संवाद
कटड़ा । धर्मनगरी में चैत्र नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा समिति कटड़ा की ओर से मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक पर बने पंडाल परिसर में विशाल दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया है। यहां पर मां वैष्णो देवी के साथ ही मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती, भगवान गणेश आदि की मूर्तियां सुसज्जित की गई हैं।
सुबह व शाम दुर्गा पंडाल में दिव्य आरती का आयोजन लगातार जारी है जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लगातार आ रहे श्रद्धालु शामिल होकर हाजिरी लगा रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजित भव्य आरती में भाग लिया और माथा टेकर परिवार की सुख-शांति की कामना की। वहीं, श्रद्धालु दिनभर दुर्गा पंडाल में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मां दुर्गा से आशीर्वाद का रहे हैं। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के प्रधान दीपक परोच, विनय हीरा, राजेंद्र हीरा, निगम अरोड़ा, शंकर दास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह व शाम आरती की समाप्ति के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जा रहा है। संवाद