रामबन में धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर
रामबन। 84वीं बटालियन सीआरपीएफ ने टीएसी मुख्यालय चंद्रकोट में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम में एन रणबीर सिंह कमांडेंट, अरविंद कुमार दीक्षित, सेकेंड-इन-कमांड, विक्रम सिंह, सेकेंड-इन-कमांड सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया, ताकि भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जामिया मस्जिद चंद्रकोट के इमाम मौलाना अल्ताफ और मौलाना जाविद ने ईद की नमाज अदा की। एन रणबीर सिंह ने बहुलवाद, राष्ट्रीय एकीकरण और सामुदायिक जुड़ाव के लिए सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। संवाद
रामबन में धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर