उधमपुर। टी मोड़ स्थित काली माता सहित कई मंदिरों में अष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुबह से शाम तक कतार लगी रही। सुबह से शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर माथा टोका और परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर में सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। इसके साथ श्रद्धालुओं को मास्क पहन कर ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।
सुबह पांच बजे से ही काली माता मंदिर में पहुचंना शुरू हो गए थे। मंदिर के सेवक व पुजारी ने भी सुबह ही इसकी तैयारी कर ली थी। समय गुजरने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। सुबह दस बजे मंदिर के बार श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। मंदिर के सेवक ने सभी से अपील कर रहे थे कि कोई भी सामाजिक दूरी का उल्लंघन न करे और सभी एक दूसरे के साथ दूरी बना कर रखें। जिन श्रद्धालुओं ने मास्क नहीं पहने तो उनको मंदिर की तरफ मास्क देकर ही माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इसके बाद शाम तक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते रहे।
श्रद्धालुओं की मंदिर के जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही थी। मंदिर की प्रबंधक साध्वी राजेश्वरी देवी ने बताया कि प्रशासन के आदेश के अनुसार ही मंदिर में काम किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं लगने दी जा रही है। अंतिम नवरात्रा पर मंदिर में हर वर्ष भंडारे व जागरण का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए जागरण व भंडारा स्थगित कर दिया गया है। वह माता के चरणों में प्रार्थना करती हैं कि कोरोना संकट जल्द खत्म और लोगों को इससे राहत मिले।