फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra Navratar: नवरात्र में पहली बार होगा लाइट एंड साउंड लेजर शो, रामलीला का मंचन भी होगा

Tue, 20 Sep 2022 04:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

रामलीला पर्यटन विभाग व श्राइन बोर्ड के सहयोग से दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा की जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर होगा।
विज्ञापन
वैष्णो देवी कटरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा में करीब दो वर्षों बाद शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाने की तैयारी है। आयोजकों ने इस बार दो कार्यक्रम नए जोडे़ गए हैं। लाइट एंड साउंड लेजर शो और राम लीला का मंचन। वहीं, देशभर से माता के दर्शन को आने वाले भक्तों को नवरात्र में डोगरी व पंजाबी तड़के का खाना मिलेगा। नवरात्र में भवन सहित मार्ग पर व्रत के लिए फलाहार भी मिलेगा।

विज्ञापन


कटड़ा के स्थानीय निवासी अजय शर्मा ने बताया कि लेजर शो के स्थान पर अभी विचार नहीं हुआ। दो स्थान चुने गए हैं, जिनमें हायर सेकेंडरी स्कूल या रेलवे स्टेशन कटड़ा शामिल हैं। लाइट एंड साउंड लेजर शो हम लोग अपनी ओर से कर रहे हैं। इससे देशभर से आए यात्रियों को नवरात्र में अच्छा संदेश मिले और हमारी यात्रा में और बढ़ोतरी हो सके। इसमें पर्यटन विभाग व श्राइन बोर्ड का कोई सहयोग नहीं है।

दूसरी ओर रामलीला पर्यटन विभाग व श्राइन बोर्ड के सहयोग से दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा की जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर होगा। हर दिन जिसको कटड़ा में हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में किया जाएगा। उसके बाद ही आठ से 10 बजे तक रीजनल आउटरीच ब्यूरो के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिखाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भवन सहित मार्ग पर व्रत में फलाहार व उत्तर भारत के व्यंजन की व्यवस्था रहेगी। जिसमें प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें श्रद्धालुओं को डोगरी व्यंजन खमीरा, क्यूर, अंबल, राजमा चावल, और पंजाबी खाना मिलेगा। वहीं, दूसरी और कटड़ा में मुख्य चौक चौराहों पर स्वागत द्वार लगभग लग चुके हैं। सजावट का कार्य जोर शोर से चल रहा है। भवन में भी बाहरी राज्यों से करीब 300 कारीगर व सजावट का सामान भवन पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें