उधमपुर। नेशनल यूथ कॉपर्स (एनवाईसी) यूथ का एक शिष्टमंडल महेश कुमार, राकेश कुमार व राहुल शर्मा के नेतृत्व में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां)के जिला प्रधान सुनील वर्मा से उनके कार्यालय में मिला। युवाओं ने लंबित मांगों को लेकर नेकां जिला प्रधान को जानकारी दी। कहा कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
युवाओं ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2010 से 14 विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से उन्हें मात्र 2500 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है जो कि उनके साथ भद्दा मजाक है। बीते 15 वर्षों से लगातार सेवाएं देने के बावजूद सरकार की ओर से उन्हें आज तक स्थायी नहीं किया गया। प्रधान वर्मा ने आश्वासन दिया कि नेकां सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान ओम प्रकाश सनियाल और ओम प्रकाश भगत मौजूद थे।