फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चाैथी कक्षा की प्रविका ने राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा प्रविका भंडारी ने राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। राजन भंडारी और दीप्ति गुप्ता की बेटी शहर की नृत्य अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन

जनवरी 2026 में कोलकाता और आसनसोल में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने डोगरा संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। जालंधर में नृत्य प्रतियोगिता नच पंजाब नच में प्रथम उपविजेता रहीं। हाल में प्रविका ने लुधियाना में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भी उपविजेता की उपलब्धि प्राप्त की। प्रविका मॉडलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से शानदार प्रदर्शन कर रही है। 29 मार्च को लुधियाना में हुए राष्ट्र स्तरीय डांस शो में शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें