फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम क्लब ने जीता खिताब

Thu, 25 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुस्लिम क्रिकेट क्लब ने कालका क्रिकेट क्लब को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


केसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 139 रन बनाये। इसमें दीपक ने 32, पुनीत ने 37 और अभिषेक ने 16 रन बनाये।

एमसीसी के गेंदबाज मेहरान ने 2 जबकि सज्जाद, साकिब व सन्नी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी ने हैप्पी के नाबाद 32 व टिफ्फू के 25 रनाें की बदौलत मैच 19वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।  केसीसी के गेंदबाज रितिक ने 3, अमित ने 2 व जतीन ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन


विजेता टीम को मुख्य अतिथि कटड़ा के अमरीश मगोत्रा ने पंद्रह हजार रुपये नकद व ट्राफी प्रदान की।

उपविजेता को सात हजार के साथ ही ट्राफी व मैन आफ द मैच को एक हजार रुपये का ईनाम दिया गया। इस मौके पर पिंटू डियर, एसएचओ रियासी रोमाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कटड़ा व रियासी के दस सीनियर खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें