फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में आगमन पर लहराता तिरंगा व सेल्फी प्वाइंट करेंगे आपका स्वागत

विज्ञापन
उधमपुर में नगर परिषद की ओर से शहर के एमएच चौक पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट।
विज्ञापन
- नगर परिषद की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण किए जा रहे प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बाहर से शहर में आगमन करने वाले हर व्यक्ति का लहराता तिरंगा और सेल्फी प्वाइंट स्वागत करेगा। शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए लगातार नगर परिषद की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर के दो प्रवेश द्वार ओमाड़ा मोड़ व जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जखैनी चौक पर स्वागती गेट बनाए जा रहे हैं।
दूसरी ओर शहर के चौक-चौराहों व बाजारों को खूबसूरत बनाने के लिए परिषद की ओर से दो सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। एक सेल्फी प्वाइंट परिषद की ओर से पहले ही जखैनी में बनाया गया है जिसको मिलाकर अब शहर में तीन सेल्फी प्वाइंट हो जाएंगे। सेल्फी प्वाइंट को रंग-बिरंगी लाइटों से भी सजाया जाएगा। इसके साथ ही सीआरपीएफ बेस कैंप के पास परिषद की ओर से वेव फ्लैग फाउंडेशन बनाई जा रही है जो शहर की सुंदरता को चार चांद लगाएगी।
विज्ञापन

शहर में दो सेल्फी प्वाइंट, पहला मुखर्जी बाजार में स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर और दूसरा एमएच चौक पर बनाया जा रहा है। हालांकि एक सेल्फी प्वाइंट पहले से बनाया गया है। इनमें अलग-अलग तरह की लाइटें लगाने का काम बाकी है। गौरतलब है कि इससे पहले परिषद की ओर से सरकारी दफ्तरों की दीवारों पर पेंटिंग करवा कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है। ताकि लोग पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता को लेकर जागरूक हो सकें।
रात के समय भी दिखेगा राष्ट्रीय ध्वज
नगर परिषद की ओर से ओमाड़ा मोड़ स्थित सीआरपीएफ बेस कैंप के पास फिलपिंग फ्लैग यानी लहराता तिरंगा की फाउंडेशन बनाई जा रही है। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें तीन रंगों के साथ साथ अशोक चक्र बनाया जाएगा और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसमें लाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। ताकि रात के समय राष्ट्रीय ध्वज भी लहराता हुआ दिखाई दे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र डींगरा का कहना था कि शहर को खूबसूरत बनाना उनकी प्राथमिकता है और वह हर संभव प्रयास कर रहे है कि शहर को ओर खूबसूरत बनाया जाए। जिसके चलते परिषद की ओर से शहर में सेल्फी प्वाइंट के साथ साथ लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए कई दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया है। ताकि लोग स्वच्छता का खास ध्यान रखे और शहर को भी साफ रखे। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ बेस कैंप के पास भी लहराता तिरंगा फाउंडेशन बनाई जा रही है। जिसमें अशोक चक्र के साथ लाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा

रिपोर्ट, परवेज खान
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें