फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक स्किल एंड सिमुलेशन लैब का उद्घाटन

विज्ञापन
नरायणा अस्पताल के मेडिकल कॉलेज का दौरा करते श्राइन बोर्ड के सीईओ। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) ने इमर्सिव लर्निंग के लिए अत्याधुनिक स्किल एंड सिमुलेशन लैब का उद्घाटन किया है। यह सुविधा चिकित्सा शिक्षा में एक नया मानक स्थापित करेगी, जहां संकाय सदस्यों, एमबीबीएस व नर्सिंग छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को वास्तविक दुनिया के चिकित्सा परिदृश्यों का अनुभव प्राप्त होगा।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने आलोक कुमार मौर्य (अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी), डॉ. गोपाल शर्मा (सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी), डॉ. यशपाल शर्मा (कार्यकारी निदेशक, एसएमवीडीआईएमई) तथा जीएमसी कठुआ एवं जीएमसी डोडा के प्रिंसिपलों की उपस्थिति में लैब का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीईओ अंशुल गर्ग ने श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे के विकास में दिए गए मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 350 करोड़ रुपये की लागत से एसएमवीडीआईएमई में एक अत्याधुनिक अकादमिक व प्रशासनिक ब्लॉक, संकाय व छात्र आवास तथा श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का विस्तार किया जाएगा, जिसमें 250 अतिरिक्त बेड जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज की प्रवेश क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 सीटें की जाएगी।

सीईओ ने कहा कि यह सिमुलेशन लैब छात्रों को सुरक्षित वातावरण में व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी, जिससे सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की खाई पटेगी। साथ ही, यह सुविधा श्राइन बोर्ड कर्मचारियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी, ताकि तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सके।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल शर्मा ने इस परियोजना में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह लैब चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक गतिशील शिक्षण वातावरण प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें