फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए मलबा हटाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए गिराई गई नगर परिषद की इमारत का मलबा उठाने का काम ठेकेदार ने शुरू करवा दिया है। बुधवार को मशीनरी से मलबा उठाने का काम होता देख अब शहरवासियों को भी उम्मीद जगी है कि जल्द मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी और शहर में पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

करीब आठ महीने पहले मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए नगर परिषद कार्यालय और पुराने टाउन हाल की इमारत को गिराया गया था। लेकिन इसके बाद मलबा नहीं उठाए जाने के कारण काम बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी ने मलबे को बेचने के लिए टेंडर निकाला, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण किसी ने भी टेंडर नहीं भरा। जब मलबा नहीं उठाया गया तो फिर ठेकेदार ने भी आगे का काम शुरू किया। इसके बाद नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी ने मिलकर निर्णय लिया कि मलबा उठाने का काम ठेकेदार ही करेगा। मलबे में जिस सामान की उसको जरूरत होगी इस्तेमाल कर सकेगा, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने काम शुरू करने में महीनों लगा दिए। लंबे इंतजार के बाद ठेकेदार ने मशीनरी को मौके पर भेज कर मलबा उठाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें