फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू के सात नए मामले मिले, प्रभावित इलाकों में टीम आज करेगी सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के स्याल सल्लन, चन्नी मोड़ और चिनैनी के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को कुल 7 डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू ग्रस्त लोगों का आंकड़ा 27 हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में पहली बार एक दिन में इतने अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं और इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ इन इलाकों में वीरवार को सर्वे किया जाएगा। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में सर्वे किया गया।
जिले में एक बार फिर से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले जहां दो या फिर तीन मामले सामने आ रहे थे तो अब एक साथ सात तक मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को शहर के साथ चिनैनी में कुछ लोग डेंगू का शिकार पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जीएमसी उधमपुर में 70 से अधिक लोगों के डेंगू के टेस्ट किए गए थे और इनमें से सात लोग डेगू का शिकार पाए गए। जीएमसी में हर रोज कई मामले तेज बुखार के सामने आ रहे हैं। इनमें डेंगू के लक्षण नजर आने पर डेंगू के टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों ने बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 1, छह और 17 में सर्वे किया और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। मलेरिया टीम ने कई घरों में जाकर देखा कि कूलर, टायर, गमलों में पानी जमा है। उसको मौके पर ही नष्ट किया और घरों के बाहर दवा का छिड़काव भी किया। कई लोगों के स्लाइड टेस्ट किए गए। जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि जिन इलाकों में बुधवार को डेंगू के मामले आए हैं। वहां पर वीरवार को सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें