फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी खिसकने से बटोत किश्तवाड़ हाईवे बंद

Sat, 25 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
विज्ञापन
पहाड़ी खिसकने से बटोत किश्तवाड़ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर द्राबशाला के पास शनिवार को पहाड़ी खिसकने से बटोत-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे बंद हो गया। जानकारी के अनुसार यह पहाड़ी सुबह साढ़े पांच बजे के करीब सिसकी, जिससे किश्तवाड़ से जम्मू व अन्य जगहों के लिए कोई भी वाहन नहीं जा सका। और ना ही जम्मू से कोई वाहन किश्तवाड़ आ सका।
विज्ञापन


करीब 10 बजे के बाद ही मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। शाम तक पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों और मलबों को हटाया गया। बताया जाता है कि खिसकी पहाड़ी को हटाने के लिए ब्लास्टिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान जब तक मलबा हटाने का काम जारी रहा, तब तक हाईवे बिल्कुल ठप रहा। हाईवे पर रुके यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने जरूरी काम के कारण पैदल पहाड़ी चढ़कर सफर तय किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें