फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को तीन हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। पांच दिन बाद जिले में इतनी संख्या में लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसके लिए सुबह से दोपहर तक लोगों का केंद्रों पर पहुंचना जारी रहा है। अगले कुछ दिन तक संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी से बहुत कम टीकाकरण हो रहा था। इसके साथ ही रोजाना सैकड़ों लोगों को बिना वैक्सीन के लौटना पड़ रहा था। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष देखने को मिल रहा था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त वैक्सीन मिल गई है। हालांकि रविवार को रक्षाबंधन होने के कारण केवल 88 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया था। सोमवार को 3101 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी, 31 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1276 लोगों को पहली और 892 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 53 लोगों को पहली और 632 को दूसरी, 14 वरिष्ठ नागरिकों को पहली 202 को दूसरी डोज लगाई गई। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 8370 डोज उपलब्ध थी और सबसे अधिक 3000 डोज चिनैनी के पास मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें