फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शाम तक पांच हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जब से 23 हजार वैक्सीन डोज का नया स्टाक मिला है, तभी से टीकाकरण प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जिले में रोजाना हजारों लोग टीका लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम तक 5074 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 71 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2966 लोगों को पहली और छह को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 224 लोगों को पहली और 1340 लोगों को दूसरी, 37 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 428 को दूसरी डोज लगाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन मौजूद है और इसी कारण मंगलवार को भी हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है। बुधवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या कम हो सकती है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग बुधवार को नवजात और गर्भवती महिलाओं को अन्य वैक्सीन लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें