फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडे मार्केट को बंद करने का कारोबारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद सोमवारी बाजार पर लगाए गए प्रतिबंध का कारोबारियों ने विरोध किया है। उनकी मांग है कि सोमवारी बाजार को लगने दिया जाए। वह सामाजिक दूरी व मास्क पहनने के नियम का पूरा ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

हर सोमवार को नागा के दिन बाजार में सोमवारी बाजार लगता है। इसमें सैकड़ों कारोबारी फड़ियां लगाकर एक दिन काम करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ सप्ताह से सोमवारी बाजार में लगने वाली भीड़ के कारण जिला प्रशासन ने रविवार को आदेश जारी कर रोक लगा दी है। प्रशासन का साफ कहना है कि इससे कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका बन जाती है। इसलिए, इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
आदेश के बाद सोमवार को बाजार नहीं लगा। पूरा गोल मार्केट इलाका खाली नजर आया। हालांकि, कई कारोबारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सरकारी आदेश के कारण किसी ने फड़ी नहीं लगाई। सोमवार को बाजार में केवल दवाई की दुकानें ही खुली नजर आईं। जबकि, बाकी सभी दुकानें बंद थीं। प्रशासन ने आदेश में साफ कहा था कि सोमवारी बाजार के साथ अन्य दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन

इस पर सोमवारी बाजार के कारोबारियों ने विरोध प्रकट किया। सुनील कुमार और जीवन ने कहा कि उनको सप्ताह में एक दिन काम करने का अवसर मिलता है। इस दिन जो पैसा कमाते हैं, उससे सप्ताह तक परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन, प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है। कारोबार करने के लिए वह नगर परिषद को दो सौ रुपये फीस भी देते हैं। पाबंदी लगाने से पहले प्रशासन को पहले उनके बारे में सोचना चाहिए था। उनकी प्रशासन और व्यापार मंडल से अपील है कि सोमवारी बाजार लगाने की अनुमति दी जाए। वे बाजार में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का पूरा ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें