फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडे मार्केट से गुलजार रहा गोल मार्केट और मुखर्जी बाजार

विज्ञापन
उधमपुर के गोल मार्केट में मंडे मार्केट में खरीदारी करते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी सोमवार को साप्ताहिक बाजार से गुलजार रही। ऐसा माहौल बाजार में लंबे समय बाद देखा गया। सुबह से शाम तक लोग खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। क्योंकि, नगर परिषद ने दुकानदारों को सोमवार को भी दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

करीब नौ महीने पहले गोल मार्केट व अन्य स्थानों पर साप्ताहिक बाजार लगाने पर विवाद पैदा हुआ था। दुकानदारों ने सोमवार को नागा के दिन लगने वाले इस बाजार का विरोध किया, तो नगर परिषद ने इन पर कार्रवाई करते हुए अस्थायी दुकानों को वहां से हटा दिया। कई दिनों के विवाद के बाद नगर परिषद ने साप्ताहिक बाजार में दुकानें लगाने वाले कारोबारियों को रेहड़ी जोन में काम करने के लिए स्थान दिया।
इस स्थान पर सभी कारोबारियों को स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन ग्राहकों के न पहुंचने पर कारोबारियों ने रेहड़ी जोन में काम करने से इंकार कर दिया। वह फिर से गोल मार्केट में पहुंच कर काम करने लगे। इनके गोल मार्केट व मुखर्जी बाजार में पहुंचने पर नगर परिषद ने कई बार इनका सामान जब्त कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

इन अस्थायी दुकानदारों की कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के साथ कहा सुनी भी हुई। लेकिन, अब इनको गोल मार्केट व शहर के अन्य स्थानों पर फड़ियां लगा कर काम करने की अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने पर करीब नौ महीने बाद अब गोल मार्केट व मुखर्जी बाजार सोमवारी बाजार से गुलजार नजर आए। सुबह से शाम तक सैकड़ों लोग सामान खरीदने के लिए पहुंचे।
-----
साप्ताहिक बाजार के गोल मार्केट व शहर के अन्य स्थानों पर लगाने के लिए जनरल हाउस की बैठक में पार्षदों की सहमति बन गई है। इनको एक दिन के लिए बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही नगर परिषद इनके लिए स्थायी स्थान की व्यवस्था भी कर रहा है। स्थायी स्थान की व्यवस्था होने के बाद इनको वहां पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित चौधरी, सीईओ, नगर परिषद

उधमपुर के गोल मार्केट में मंडे मार्केट में खरीदारी करते लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें