किश्तवाड़। जिले के पाडर में सोमवार शाम को करथई से गुलाबगढ़ की तरफ जा रही एक बोलेरो कुंदल के पास एक बिजली खंबे से जा टकराई। इसके बाद वह सड़क से नीचे जा गिरी। इसमें सवार दो लोगों में एक की मोत हो गई। जबकि, दूसरा जो कि वाहन मालिक और चालक भी था, गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद दोनों को तुरंत पीएचसी अठोली लाया गया, जहां से गंभीर घायल मोहम्मद बशीर निवासी किजाई पाडर को किश्तवाड़ रेफर किया गया। परंतु, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरा घायल मुंशी राम निवासी करथई पाडर का पीएचसी अछोली में ही उपचार किया जा रहा है। संवाद