फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद रफीक बने पीएचई सिविल डिवीजन के जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएचई वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को तिलक राज वर्मा की अध्यक्षता में जलशक्ति विभाग के डिवीजन कार्यालय परिसर में हुई। इस दौरान एसोसिएशन के सिविल व मेकेनिकल डिविजन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसहमति से सिविल डिवीजन के लिए मोहम्मद रफीक को जिला प्रधान बनाया गया है। वहीं, मुकेश सिंह को जिला महासचिव, रियाल अहमद को वरिष्ठ उपप्रधान, कमलदेव सिंह को उप प्रधान, मोहम्मद शकूर को प्रेस सचिव व कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संजय कुमार को चीफ आर्गनाइजर की जिम्मेदारी दी गई है।
मेकेनिकल डिवीजन के लिए हंसराज को जिला प्रधान, मोहम्मद सदीक को वरिष्ठ उपप्रधान, गणेश कुमार को उप प्रधान, अजय समालिया महसचिव, किशोर कुमार आर्गनाइजर, मोहन सिंह नगर प्रधान, जुगल किशोर शर्मा चीफ आर्गनाइजर बनाए गए हैं। सलाकार कमेटी में बंसी लाल शर्मा, तिलक राज वर्मा, पुरख सिंह और मुल्ख राज को शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रांतीय महासचवि सुभाष वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें