फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नियमानुसार उचित मात्रा में राशन वितरण का दिया निर्देश

Fri, 23 May 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर विधायक अपने दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
विज्ञापन
- विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने किया बाड़ी, लडाना और कुलवंता आदि गांवों का दौरा
विज्ञापन

- विकास कार्यों और जनसेवाओं की समीक्षा कर दिया समस्या सुलझाने का आश्वासन
-फोटो सहित-
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने वीरवार को बाड़ी, लडाना और कुलवंता आदि गांवों का दौरा कर सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के कई राशन डिपो का निरीक्षण कर संचालकों को नियमानुसार उचित मात्रा में राशन वितरण के निर्देश दिए।
विधायक डॉ. भारद्वाज ने मिडिल स्कूल पेटा पंचायत बाड़ी, हाईस्कूल बाड़ी और हाईस्कूल लडाना का भी दौरा किया। उन्होंने स्टाफ और बुनियादी ढांचे की कमी आदि समस्याएं जानीं। उन्होंने बताया कि एमएस पेटा बाड़ी के लिए 32 लाख रुपये की लागत से नई इमारत बनाई जाएगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। अन्य विद्यालयों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कई अन्य मांगें भी उठाईं। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में जियो टैग की गई सड़कों का शीघ्र निर्माण, जैसे ब्लांग से गुंडरेला, इंचा से पेटा और टगन से बाड़ी तक की सड़क निर्माण भी शामिल है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. भारद्वाज ने जनता को आश्वस्त किया कि इन सभी मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कोने तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
अन्य प्रमुख मांगें:
• पशु चिकित्सालय और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना।

• नए राशन डिपो और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना।

• पीने के पानी की समस्या का समाधान।

• बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें