फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की उम्मीद और बहन की तलाश: आखिर मिल ही गया अभिषेक, वैष्णो देवी की नगरी में मिला लापता बेटा

Fri, 17 Apr 2026 05:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

डेढ़ महीने से लापता गाजियाबाद का युवक अभिषेक कटड़ा में बाणगंगा मार्ग पर अपनी मां और बहन को मिला। अभिषेक शर्मा 20 फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लंबे समय बाद बेटे को पाकर मां और बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
डेढ़ महीने बाद वैष्णो देवी के दरबार में मिला लापता बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी से भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है जहां डेढ़ महीने से लापता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का युवक मां और बहन को मिल गया। अभिषेक शर्मा 20 फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस दौरान अभिषेक की मां की तबीयत काफी खराब थी जिस कारण वह तनाव में था। इसी परेशानी के चलते बिना बताए घर से निकल गया। परिवार ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच अभिषेक कटड़ा की गलियों में विक्षिप्त अवस्था में घूमता रहा।

विज्ञापन


जब कहीं पता नहीं चला तो अभिषेक की मां और बहन को एक दिन विचार आया कि बेटा मां वैष्णो देवी का परम भक्त है और अक्सर दर्शन के लिए जाता था। इसी उम्मीद के सहारे परिवार कटड़ा पहुंचा। किस्मत ने साथ दिया और पिछले सप्ताह बाणगंगा मार्ग पर उन्हें युवक बदहवास हालत में दिखा। पहचान करने पर वह अभिषेक ही निकला।
विज्ञापन


लंबे समय बाद बेटे को इस हालत में पाकर मां और बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार उसे सुरक्षित घर ले गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें