फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्यूटी पार्लर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर, युवतियों को भी दे रहीं प्रशिक्षण

विज्ञापन
 हिना ।संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल और हिना खान से मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड प्राप्त कर चुकीं नगर की वार्ड चार निवासी मीनाक्षी शर्मा उर्फ हिना अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर अन्य युवतियों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं।
नगर के वार्ड नंबर दो नई बस्ती में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली हिना बताती हैं कि वह पिछले तेरह वर्षों से मेकअप का काम कर रही हैं। पार्लर में उनके पास शादियों के लिए सजने किए नई नवेली दुल्हनें तो आती हैं वहीं अन्य महिलाएं व युवतियां भी आती हैं। मौजूदा समय के दौरान उनके पास तीन युवतियां भी काम कर रही हैं जो पार्लर से जुड़ी बारीकियों के काम को सीख रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से उन के पास काफी युवतियों ने ब्यूटी पार्लर का काम सीखा है जिनका लाभ उन्हें यह हुआ है कि उन्होंने स्वयं का व्यवसाय खोल लिया है। पार्लर को खोलने के लिए उन्होंने जो मेहनत कुछ वर्ष पहले शुरू की थी। आज उसका लाभ उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन

हिना बताती हैं कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए घर से बाहर निकल कर काम करना चाहिए। इसका फायदा सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी होगा। सरकार की तरफ से कई प्रकार के रोजगार खोलने की काफी स्कीमें दी जाती है जिसका लाभ पढ़ी-लिखी बेरोजगार युवतियों को उठाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें