फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सात में वोल्टेज बढ़ने जले लाखों के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड सात में वोल्टेज बढ़ने छह घरों में लगे लाखों रुपये के उपकरण जल गए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, लेकिन फिर भी बिजली बंद नहीं की गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, नुकसान की भरपाई नहीं होने तक केबल बदलने का काम शुरू नहीं करने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे वार्ड सात के स्थानीय लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले कुछ दिनों से एक कंपनी बिजली के पुराने केबल बदलने का काम कर रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार शाम को काम खत्म करने के बाद कुछ घरों में औपचारिकता पूरी करने के लिए नई केबल के साथ कनेक्शन जोड़ दिए। कर्मचारियों से सही ढंग से काम करने की गुजारिश भी की गई थी, ताकि हादसे से बचा जा सके। इसके बाद देर रात को वोल्टेज बढ़ने से छह घरों के टीवी, फ्रिज, गीजर, कंप्यूटर सहित अन्य कई बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए हैं। इसके अलावा घरों में बिछाई गई बिजली केवल भी जल गई है। इन छह परिवारों का करीब सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके लिए कंपनी और बिजली विभाग जिम्मेदार है। रोष जताते हुए केबल बदलने का काम बंद करवा दिया है और कंपनी के सामने नुकसान की भरपाई के बाद ही काम जारी करने की चेतावनी दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी केबल बदलने का काम बहुत ही जल्दबाजी में कर रहे हैं। इस कारण कई खामियां सामने आ रही हैं। उनकी मांग है कि बिजली विभाग के अधिकारी इसमें सुधार के लिए दिशानिर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें