फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्रेक फेल होने से पलटी मेटोडोर, 5 लोग घायल

Mon, 23 Oct 2023 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मराडा माता से घोरडी लौट रही थी, नाला गोरां इलाके में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। मराडा माता से घोरडी लौट रही मेटोडोर पलटने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं। गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र के चलते विभिन्न स्थानों में धार्मिक समारोह के चलते छड़ी यात्राएं निकाली जा रही हैं। कई लोग दुर्गाअष्टमी के चलते मंदिरों में माथा टेकने जा रहे हैं।

इस दौरान रामनगर की मराड़ा माता यात्रा से वापस लौट रही श्रद्धालुओं की मेटाडोर नाला गोरां इलाके में हादसे का शिकार हो गई। इसमें पांच वर्षीय बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। तीन को पीएचसी घोरडी में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 की हालत गंभीर होने पर जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को मराड़ा माता से श्रद्धालुओं को लेकर घोरडी की ओर जा रही मेटाडोर नं. जेके02एजे 0114 की ब्रेक फेल होने से चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक ने वाहन पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाला गोरां इलाके में वाहन सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर घोरडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया है। पीएचसी में उपचाराधीन घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान माधव सिंह (5) पुत्र संजय सिंह निवासी मानी, रामनगर, प्रिया देवी (13) पुत्री सोहन लाल निवासी सेरमंजला और सुनिता देवी (46) पत्नी मान सिंह निवासी सेरमंजला के रूप में की गई। जबकि जीएमसी रेफर किए गए घायलों की पहचान मदन लाल (42) पुत्र प्रेम नाथ निवासी सेरमंजला और शारदा देवी (38) पत्नी बिटटू सेरमंजला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक फिसलने से व्यक्ति घायल
एक अन्य हादसे में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली इलाके में बाइक फिसलने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम गुलाम हसन (29) पुत्र मोहम्मद अफजल निवासी गूल रामबन अपनी बाइक नं. जेके19ए 3885 पर सवार होकर उधमपुर से रामबन की ओर जा रहा था। समरोली इलाके में अचानक उसकी बाइक स्लिप हो गई। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें