वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे उपराज्यपाल
- फोटो : डीआईपीआर
महा अष्टमी के पर्व पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा धर्मनगरी कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लोगों को महा अष्टमी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर 'लाइव दर्शन सुविधा', द्विभाषी चैटबॉट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर एक पुस्तक 'शक्ति की भक्ति' का विमोचन किया।