फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी मिशन के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। निरंकारी मिशन की तरफ से शनिवार को रेलवे स्टेशन उधमपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एकत्व वन अभियान के तहत पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा के सदस्यों ने करीब 430 पौधे लगाए। इन पौधों की तीन वर्ष तक देखभाल करने की भी जिम्मेदारी उठाई है। इस अभियान की शुरूआत वर्जुअल रूप से सतगुरु माता सुदीक्षा सविंद्र हरदेव महाराज ने दिल्ली से की और फिर उधमपुर सहित 220 से अधिक शाखाओं में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे वर्चुअल रूप से सतगुरु माता सुदीक्षा सविंद्र हरदेव महाराज ने दिल्ली में पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की। इसके बाद सभी शाखाओं में पौधरोपण किया गया। उधमपुर की शाखा में जोनल इंचार्ज महात्मा बीपी सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट जुगल किशोर, उधमपुर शाखा के संयोजक रतन लाल बमोत्रा व अन्य मौजूद थे। पौध रोपण करने के लिए सेवादल के सदस्य वर्दी में पहुंचे थे और सभी ने दोपहर करीब एक बजे तक 430 के करीब पौधे लगाए और सभी को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
महात्मा बीपी सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। लगातार पेड़ों के काटे जाने के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और जलवायु परिवर्तन और कई तरह के गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़े रहे हैं। हम सभी को जागरूक होकर पर्यावरण को बचाना होगा। पौधरोपण में वन विभाग की तरफ से पौधे उपलब्ध करवा कर पूरा सहयोग किया गया और सभी को पौधे लगाने को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें